{"_id":"59de032c4f1c1b97678b52aa","slug":"saat-phere-again-in-india-after-seven-years-by-foreign-couple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशी दंपती ने 7 साल बाद फिर यहां लिए सात फेरे, ऐसा देश है मेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी दंपती ने 7 साल बाद फिर यहां लिए सात फेरे, ऐसा देश है मेरा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 11 Oct 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
सात साल से शादीशुदा इस विदेशी दम्पति ने भारत आकर हिन्दु रीति रिवाज से फिर शादी की
- फोटो : अमर उजाला
भारत की संस्कृति और रीति-रिवाज हमेशा से ही बाहर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं और वे इनका आत्मसात भी करना चाहते हैं। एक बार फिर ये साबित हो गया है, जब एक विदेशी जोड़े ने सात साल बाद फिर से इंडिया में शादी रचाई।
मामला राजस्थान के जोधपुर का है जहां आयरलैंड के विदेशी दंपती ने फिर से यहां शादी रचाने को मजबूर कर दिया। ये दंपती भारतीय संस्कृति से इतना अधिक प्रभावित हुआ कि इन्होंने अपनी शादी फिर रचाने का फैसला किया। जिसके चलते इन्होंने यहां अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
उन्होंने अपनी शादी की सातवीं वर्षगांठ पर एक बार फिर हिन्दू रीति-रिवाज से शादी रचाई। इसके लिए यहां पूरी तैयारी की गई। जोधपुर के भीतरी शहर स्थित गेस्ट हाउस में आयरलैंड निवासी रैन और उसकी पत्नी बेलिनको अपने दोस्तों के साथ भारत भ्रमण के तहत यहां पहुंचे।

Trending Videos
इन्होंने कराई व्यवस्था और बारात लेकर पहुंचा ये विदेशी दूल्हा
रैन और उसकी पत्नी बेलिनको
- फोटो : amar ujala
यहां पहुंचने के बाद दंपती ने बहुत नजदीक से भारतीय संस्कृति को समझा और जाना। इसके बाद ये भारतीय शादी से इतने प्रभावित हुए कि गेस्ट हाउस संचालक से यहां दोबारा शादी करने की इच्छा जाहिर की। उसने पूरा बंदोबस्त करने के लिए हामी भर दी।
इसके बाद यहां पूरे धूमधाम से शादी की तैयारियां की गईं। दूल्हा रैन पूरी तरह शेरवानी में सज-संवरकर घोड़ी पर चढ़ा और अपनी बारात लेकर गया। बैंड-बाजों और ढोल नगाडों के बीच सजे-धजे मंडप में वैदिक मंत्रोचार के साथ दंपती को सात फेरे दिलवाए गए।
पंडितों ने आम हिन्दू शादियों की तरह ही मंत्र पढ़े और सात वचन दिलवाए। शादी के बाद आयरलैंड के रहने वाले इस दंपती ने कहा कि वे काफी खुश हैं और अपने देश जाकर यहां की परम्पराओं से लोगों को अवगत कराएंगे।