फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rumour is not stopping in rajasthan

फिर कटी महिला की चोटी! पुलिस ने दिखाने को कहा तो जवाब मिला जला दी है

Sun, 06 Aug 2017 09:24 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
rumour is not stopping in rajasthan
फाइल फोटो।
महिलाओं की चोटी काटने की अफवाह थमने का नाम नहीं ले रही। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर से प्रारंभ हुई यह अफवाह राजस्थान के साथ देश के अन्य राज्यों में भी फैलने लगी है।
विज्ञापन



वहीं राजस्थान में अभी भी अलग-अलग जिलों से चोटी काटने की अफवाह सुनने को मिल रही है। नई घटना बूंदी जिले में शनिवार को हुई। यहां के अखेड़ गांव में एक महिला की चोटी काटने की बात सामने आई है।
विज्ञापन



जिसके बाद वह महिला करीब साढ़े तीन घंटे तक बेहोश रही। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ओमप्रकाश मेवाड़ा की पत्नी सुगंधलता खेत से घर लौटी थी। जब वह घर में आराम कर रही थी तो उसे महसूस हुआ कि कोई उसके बाल खींच रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नही थम रहा अफवाहों का दौर

rumour is not stopping in rajasthan
फाइल फोटो।
उसने पलटकर देखा तो उसकी चोटी कटी हुई। यह देखते ही वह बेहोश हो गई। घटना की जानकारी पड़ौस में रहने वाली एक बच्ची ने अपनी मां को दी। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि जब उन्होंने कटी हुई चोटी दिखाने के लिए कहा तो परिजनों ने कहा कि उन्होंने उसे जला दिया है। इसके बाद परिजन महिला को अस्पताल ले जाने के स्थान पर किसी धार्मिक स्थान पर ले गए।


जहां उसे काफी देर बाद होश आया। इससे पूर्व शुक्रवार को धौलपुर जिले में भी महिला की चोटी काटने की अफवाह सामने आयी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed