फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rumor of the bomb in AIR India flight

फ्लाइट में बम की सूचना, निकला ये मामला

Sun, 06 Aug 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
Rumor of the bomb in AIR India flight
air india - फोटो : file photo
एयर इंडिया की एक फ्लाइट में बम की सूचना से हडकम्प मच गया। पड़ताल की तो इस अफवाह के पीछे कुछ और कहानी निकली।  
विज्ञापन


जोधपुर में बीएसएफ के अधिकारी आशीष कुमार को दिल्ली से जोधपुर होकर आ जयपुर आ रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद इस फ्लाइट को जोधपुर में खाली करा लिया और गहन जांच की गई। डॉग स्कवायड की मदद से फ्लाइट की तलाशी ली गई। इस दौरान फ्लाइट में संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली। 


उधर, जब सूचना देने वाले के बारे में पड़ताल की तो सामने आया कि ये सूचना सीआईएसएफ के पूर्व जवान ने दी। इसका नाम भानू गोदारा बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सामने आ रहा है कि गोदारा का सामान इस फ्लाइट में छूट गया था। फिलहाल फ्लाइट जोधपुर में है और वहां यात्री जयपुर के लिए रवानगी का इंतजार कर रहे है।  इस अफवाह के कारण यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed