सदन में सट्टे को लेकर नेता प्रतिपक्ष के वायरल वीडियो की गूंज, चले आरोप-प्रत्यारोप के दौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा की कार्यवाही आज फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रतिपक्ष के नेता के वायरल वीडियो से गरमाया मामला व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंच गया और फिर सदन में जमकर हंगामा हुआ। इसे देखते हुए सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के वायरल वीडियो को लेकर शुक्रवार से ही विवाद चल रहा है। सदन में आज फिर यह मामला उठा। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर हंगामा हुआ। एक-दूसरे पर व्यक्तिगत आरोप लगाए गए। दरिया एनकाउंटर मामले में संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र राठौड़ का नाम लिए जाने हंगामा तेज हो गया और दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही दूसरी बार शाम चार बजे तक स्थगित कर दी।
प्रतिपक्ष नेता ने कहा वे सट्टा नहीं लगाते
इस वजह से शुक्रवार को दोपहर सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी थी। आज भी यहीं बनी रही। विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन के बाहर मीडिया के सामने प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने स्पष्टीकरण दिया।
डूडी ने कहा कि सट्टे के कारोबार से मेरा कोई वास्ता नहीं। उन्होंने कभी सट्टा नहीं लगाया। उन्होंने वायरल वीडियो के संदर्भ में कहा कि वीडियो में तीन करोड़ की बात कह रहा हूं वह पुराने संदर्भ में कह रहा हूं।
ये है पुराना संदर्भ
डूडी ने कहा कि मैंने 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब मेरे एक दोस्त ने तीन करोड़ रुपए का सट्टा लगाया था। उन्होंने कहा कि वे किसान है। उन्होंने बताया कि ये वीडियो एक प्रेस कांफ्रेंस का है और पौन घंटे के वीडियो को कांटछांट महज कुछ सैंकड का बना दिया। उन्होंने कहा कि मैं इसका उत्तर देना चाहता था।
संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र राठौड़ ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस सदन की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहती। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत आरोप लगाकर कांग्रेस विवाद पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता के वीडियो की जांच होनी चाहिए।