{"_id":"592966d84f1c1bbf47535f83","slug":"rss-s-night-march-first-time-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में पहली बार होगा RSS का निशा संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में पहली बार होगा RSS का निशा संचलन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 May 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जयपुर में पहली बार रात को पद संचलन होगा। संचलन में संघ के स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाते हुए जयघोष के साथ आगे बढ़ेंगे। यह पद संचलन राजापार्क में रात्रि को होगा।
दरअसल, राजापार्क स्थित आदर्श विद्या मन्दिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर प्रान्त का प्रथम वर्ष शिविर 13 मई से चल रहा है। संघ शिक्षा वर्ग में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में महाराणा प्रताप जयन्ती के मौके पर 28 मई को शिक्षार्थी स्वयंसेवकों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन रात्रि में निकाला जाएगा। निशा संचलन जयपुर में पहली बार होगा। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिला कर चलेंगे।
पथ संचलन रात 9.10 बजे सूरज मैदान राजापार्क से प्रारम्भ होकर रात 10 बजे उसी स्थान पर पूरा होगा। पथ संचलन सूरज मैदान के पूर्वी द्वार से प्रारम्भ होकर मंशापूर्ण महादेव मन्दिर से विद्यास्थली विद्यालय, दिगम्बर जैन मन्दिर, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के पीछे, मोनीलेक अस्पताल, पूर्णाराम पार्क पुलिस थाना जवाहर नगर होते हुए सूरज मैदान के पश्चिमी द्वार से प्रवेश कर सम्पन्न होगा।