फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RSS man bhaiya ji joshi in jodhpur

राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत लोगों को संघ से जोड़ें-भैयाजी जोशी

Fri, 15 Dec 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 15 Dec 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
RSS man bhaiya ji joshi in jodhpur
भैयाजी जोशी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने राष्ट्रीय विचारों के लिए समर्पित और सहयोगी बनने वाले समाज के लोगों को जोड़ने का आह्वान किया है। जोशी आज जोधपुर में संघ की समन्वय बैठक के अंतिम सत्र को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप प्राचीन भारतीय चिंतन के आधार पर समाज की व्यवस्था में आए दोषों को दूर कर एक समरस और समर्थ भारत बनाने की कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया। संघ के जोधपुर प्रांत संघ चालक ललित शर्मा ने बताया कि संघ की यह वार्षिक बैठक लाल सागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पूरे राजस्थान से आए 36 संगठनों के 275 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
विज्ञापन


उन्होंने वर्ष भर के अपने कार्य का विवरण प्रस्तुत किया। संघ के राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख मंगेश भेंडे, सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक और सह शारीरिक प्रमुख जगदीश प्रसाद भी बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में कुल 8 सत्रों में विचार विमर्श किया गया। इनमें से पहले दिन पांच और दूसरे दिन तीन सत्र हुए। इन सत्रों में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन और महिला सहभाग बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed