{"_id":"5a33d9e94f1c1b95188b9f4d","slug":"rss-man-bhaiya-ji-joshi-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत लोगों को संघ से जोड़ें-भैयाजी जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत लोगों को संघ से जोड़ें-भैयाजी जोशी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 15 Dec 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
भैयाजी जोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने राष्ट्रीय विचारों के लिए समर्पित और सहयोगी बनने वाले समाज के लोगों को जोड़ने का आह्वान किया है। जोशी आज जोधपुर में संघ की समन्वय बैठक के अंतिम सत्र को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप प्राचीन भारतीय चिंतन के आधार पर समाज की व्यवस्था में आए दोषों को दूर कर एक समरस और समर्थ भारत बनाने की कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया। संघ के जोधपुर प्रांत संघ चालक ललित शर्मा ने बताया कि संघ की यह वार्षिक बैठक लाल सागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पूरे राजस्थान से आए 36 संगठनों के 275 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
उन्होंने वर्ष भर के अपने कार्य का विवरण प्रस्तुत किया। संघ के राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख मंगेश भेंडे, सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक और सह शारीरिक प्रमुख जगदीश प्रसाद भी बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में कुल 8 सत्रों में विचार विमर्श किया गया। इनमें से पहले दिन पांच और दूसरे दिन तीन सत्र हुए। इन सत्रों में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन और महिला सहभाग बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया गया।