{"_id":"58ccd1574f1c1b2a5a32b01b","slug":"rss-dress-colour-will-be-reflect-at-school-uniform-in-rajsthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल यूनिफॉर्म पर चढ़ेगा आरएसएस का रंग, नए सेशन में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल यूनिफॉर्म पर चढ़ेगा आरएसएस का रंग, नए सेशन में...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठ लाख से अधिक बच्चे नए स्कूली सत्र में नए ड्रेस कोड में नजर आएंगे। बीस वर्ष बाद बदल रही बच्चों की यूनिफॉर्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रंग भी झलकेगा। हालांकि प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी इसे आरएसएस से जोड़कर नहीं देखते हैं। लेकिन माना जा रहा कि पहले स्कूली कोर्स में दीनदयाल उपाध्याय, वीर सावरकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जुड़ी शिक्षण सामग्री को सम्मलित किया जाना और अब स्कूल ड्रेस में खाकी रंग आरएसएस का ही प्रभाव है।
ये होगी नई ड्रेस
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार नयी यूनिफॉर्म लड़कों के लिए हल्के खाकी रंग की शर्ट व खाकी रंग की पेंट होगी। वहीं लड़कियों के लिए हल्के खाकी रंग का कुर्ता या शर्ट और खाकी रंग की सलवार या स्कर्ट होगी। अभी तक सरकारी स्कूलों में जो यूनिफॉर्म है उसे वर्ष 1997 में लागू किया गया था।
मंत्री जी का कहना कमेटी का निर्णय
मंत्री वासुदेव देवनानी का कहना है कि नयी यूनिफॉर्म के डिजाइन व रंग का निर्णय पांच सदस्यीय कमेटी ने किया है। सरकार का इस निर्णय में कोई दखल नहीं है। वहीं उनका कहना है कि स्कूलों में हुई पेरेंटस टीचर मीटिंग के दौरान यूनिफॉर्म बदलाव की बात उठाई गई थी इसलिए यह निर्णय लिया गया है।