{"_id":"59bcf7094f1c1b91688b4ed7","slug":"rss-chief-bhagwat-arrived-to-meet-this-saint","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बड़े संत से मिलने पहुंचे आरएसएस प्रमुख भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बड़े संत से मिलने पहुंचे आरएसएस प्रमुख भागवत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
संत के साथ आरएसएस प्रमुख
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत जयपुर में छह दिन के प्रवास पर है। अपने प्रवास के दौरान वे संघ से जुड़े विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों से मिल रहे हैं और संघ के कार्यों व योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।
प्रवास के तीसरे दिन सुबह भागवत एमआईरोड स्थित अमरापुरा दरबार पहुंचे। अमरापुरा धाम में उनका भव्य स्वागत भी किया गया। अमरापुरा दरबार संत मंडली ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने अमरापुरा के मंडलअध्यक्ष संत भगत प्रकाश से मुलाकात की। दोनों के बीच कुछ देर विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।

Trending Videos
ये दिए थे संदेश
मोहन भागवत
गौरतलब है कि भागवत जयपुर प्रवास पर हैं। भारती भवन में वे बैठकें भी ले रहे हैं। कल डॉ. भागवत ने भेदभाव को हटाते हुए प्रचारकों को सब का मित्र बनने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि परिवारों की आपस में मित्रता होनी चाहिए और प्रचारक इस मित्रता निर्माण में जुड़े। उन्होंने कहा कि सहज दोस्ताना व्यवहार से समरसता बढ़ेगी और समाज तोड़ने वाले लोगों के प्रयास निष्फल होंगे। स्वस्थ समाज व सफल राष्ट्र के लिए सामाजिक समरसता पहली आवश्यकता है।