फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rpsc news

सालभर से नौकरी कर रहे इस टीचर पर आरपीएससी करेगा कार्रवाई जानिए क्यों...

Fri, 07 Apr 2017 08:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
rpsc news
राजस्थान लोक सेवा आयोग सीनियर टीचर रोहिताश के खिलाफ कार्रवाई करेगा। रोहिताश ने वर्ष 2013 में वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय में हिन्दी विषय से आवेदन किया था और उसका चयन भी हो गया है। 
विज्ञापन


दरअसल झुंझुनूं निवासी रोहिताश पुत्र रिछपाल ने वर्ष 2006 में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक परीक्षा में दो आवेदन अलग-अलग फोटो एवं खुद के दस्तावेज लगाकर भरे थे। जांच में यह पकड़ा गया। इस पर इसे 2009 में सभी परीक्षाओं से डिबार कर दिया गया। यानि भविष्य के लिए उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद रोहिताश ने वर्ष 2013 में वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय हिन्दी विषय से आवेदन किया और वह इसमें चयनित भी हो गया। इसे फरवरी 2016 में पदस्थापित भी कर दिया गया। इस दौरान रोहिताश ने तथ्यों को छिपाया। उसे करीब एक साल पहले नौकरी भी मिल गई। अब आयोग द्वारा की गई जांच में रोहिताश के कृत्य का खुलासा हुआ। आरपीएसससी के सचिव गिरीराज सिंह कुशवाहा का कहना है कि शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर नियम विरुद्ध नौकरी पाने की जानकारी दी गई है। साथ ही अभ्यर्थी पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed