फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RPSC issued revised results of junior accountant

आरपीएससी ने जारी किया लेखाकार भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम

Wed, 17 May 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 May 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
RPSC issued revised results of junior accountant
डेमो इमेज
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा 2013 की  का संशोधित परिणाम घोषित कर दिया। उक्त परिणाम राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा नियम, 1963 के तहत घोषित किया गया।
विज्ञापन


आयोग के सहायक सचिव एन.के. सारस्वत ने बताया कि घोषित परिणाम के क्रम में संबंधित सेवा नियमों के तहत विज्ञापित पदों की 50 प्रतिशत आरक्षित सूची जारी की जा रही है। परीक्षा में अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। साथ ही एस.बी.सी. आरक्षण के संबंध मे माननीय उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण एस.बी.सी. वर्ग के विज्ञापित पदों को छोड़कर आरक्षित सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम रोल नम्बर के क्रमानुसार वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। प्रत्येक रोल नम्बर के सम्मुख कोष्ठक में अभ्यर्थी का योग्यताक्रम दर्शाया गया है। आरक्षित सूची में अस्थायी रूप से सफल अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा का विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर समस्त शैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां 26 मई तक  आवश्यक रूप से आयोग कार्यालय में जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed