{"_id":"5a0d45d24f1c1b79548bd9f4","slug":"robotic-tiger-brought-to-the-jaipur-wax-museum","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत के 5 साल बाद लौट आया 'वो', देखने के लिए उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के 5 साल बाद लौट आया 'वो', देखने के लिए उमड़े लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
रोबोटिक टाइगर
- फोटो : अमर उजाला
'भरत' पांच साल पहले मर गया, उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। अब 'वो' फिर लौट आया है। लोगों की चर्चा का केंद्र बना हुआ।
दरअसल 'भरत' जयपुर जू का टाइगर था, जिसकी मौत हो गई थी और लोग उसे काफी याद किया करते थे। अब नाहरगढ़ स्थित वैक्स म्यूजियम में इन दिनों एक रोबोटिक टाइगर 'भरत' लाया गया है। इस टाइगर को चाइना से बनाकर मंगवाया गया है। अपनी तरह का यह खास रोबोटिक टाइगर बेहद खास है।
यह दहाड़कर लोगों को डराता भी है, गुर्राता है, पलकें झपकाता है और गर्दन भी घुमाता है, वो सांस लेकर जीवटता भी दर्शाता है। जयपुर का वैक्स म्यूजियम ऐसा पहला वैक्स म्यूजियम है, जिसमें ऐसा रोबोटिक टाइगर रखा गया है।

Trending Videos
2012 में हुई भी भरत की मौत
demo
- फोटो : demo pic
इस टाइगर का नामकरण होने की खास कहानी है। जयपुर जू में एक टाइगर था। भरत नाम का ये टाइगर दर्शकों को खासा पसंद भी था। इस टाइगर की मौत साल 2012 में हो गई थी। जब भरत की मृत्यु हो गई।
चाइना से लाए गए रोबोटिक टाइगर का नाम उसी टाइगर के नाम पर रखा गया है। अब इस रोबोटिक टाइगर का नाम भरत रखकर मौत के बाद भी भरत को याद किया जाएगा।
चाइना से लाए गए रोबोटिक टाइगर का नाम उसी टाइगर के नाम पर रखा गया है। अब इस रोबोटिक टाइगर का नाम भरत रखकर मौत के बाद भी भरत को याद किया जाएगा।