{"_id":"594a80d84f1c1b74028b485b","slug":"robbers-arrested-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: हाईवे पर लाखों की लूट करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा: हाईवे पर लाखों की लूट करने वाले गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा की रामगंजमंडी पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस ने हाईवे पर कार और ट्रक चालकों के साथ लूटपाट करने वाले लालू और विक्रम कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। डीएसपी रामकल्याण मीणा ने बताया कि दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हाईवे पर कार चालकों के साथ आधा दर्जन से ज्यादा लूटपाट की वारदात की। इन्होंने करीब 15 लाख रुपए कीमत के गहने और नकदी लूटी थी। इस गिरोह की मोड़क और सुकेत क्षेत्र के हाईवे पर दहशत थी। साथ ही, इन लुटेरों ने मंदिर को भी निशाना बनाया था, जहां से 13 लाख रुपए कीमत के छत्र और मूर्तियां चुराई थी। लालू और विक्रम कालबेलिया साल 2011 से फरार चल रहे थे। इस दौरान आरोपितों ने लूट और चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब दोनों शातिर अपराधियों से पूछताछ में जुटी है।