फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Roads in the district of Chief Minister will be widened

मुख्यमंत्री के जिले में सड़कें होंगी चौड़ी

Tue, 06 Jun 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 06 Jun 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
Roads in the district of Chief Minister will be widened
वसुंधरा राजे
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह जिले झालावाड़ में चंवली-धतूरिया और झालरापाटन-गागरोन के बीच सड़कें चौड़ी की जाएंगी। झालरापाटन और डग विधानसभा क्षेत्र के करीब 80 गांवों के सवा तीन लाख से भी अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन



सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने बताया कि चंवली-हिम्मतगढ़-धरोनिया-पिड़ावा-ढाबलाभोज-धतूरिया (लम्बाई 50.00 कि.मी.) एवं 2. झालरापाटन-गिन्दोर-रेल्वे स्टेशन-झिरनिया-किशनपुरिया-दुर्गपुरा-गागरोन (मेगा हाईवे) (लम्बाई 26.75 कि.मी.) को मुख्य जिला सड़कों में क्रमोन्नत कर दिया है। मंत्री ने बताया कि घोषित की गई पहली मुख्य जिला सड़क (एमडीआर) झालरापाटन, रायपुर, सोयत उज्जैन सड़क पर मध्यप्रदेश बॉर्डर पर स्थित चंवली गांव से प्रारम्भ होकर हिम्मतगढ़, धरोनिया, पिड़ावा, ढाबलाभोज, धतूरिया होते हुए (एसएच-19ए) झालावाड़-भवानीमण्डी-डग-चौमहला रोड पर मिलती है।
विज्ञापन


इस सड़क के एमडीआर घोषित होने से केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय सड़क निधि के अन्तर्गत वर्तमान सड़क का चौडाईकरण एवं सुदृढीकरण किया जा सकेगा और वर्तमान  3.75 मीटर चौड़ी सड़क को 7.00 मीटर किया जा सकेगा। इससे डग चौमहला का यातायात पिड़ावा होते हुए रायपुर से बकानी की तरफ सुगमता से गुजर सकेगा। रायपुर बकानी के बीच काली सिंध नदी पर पुल बन जाने से इस सड़क पर यातायात में बढोतरी की सम्भावना है। यह रूट नीमच से डग चौमहला होते हुए पिड़ावा बकानी होकर भोपाल जाने का सबसे कम दूरी का रूट है जिससे लगभग 30.00 कि.मी. की दूरी कम होती है। इस सड़क से क्षेत्र के 70 से अधिक  गांवों के सवा लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, एमडीआर घोषित की गई दूसरी सड़क झालरापाटन से गिन्दोर होते हुए झालावाड़ रेलवे स्टेशन, झिरनिया एन.एच.-12 होते हुए किशनपुरिया, दुर्गपुरा, गागरोन होती हुई खानपुर रोड़ मेगा हाईवे पर मिलती है। इस सड़क के एमडीआर. घोषित होने से केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय सड़क निधि के अन्तर्गत वर्तमान सड़क का चौडाईकरण एवं सुदृढीकरण किया जा सकेगा और वर्तमान 3.75 मीटर चौडी सड़क को 7.00 मीटर किया जा सकेगा। यह सड़क झालावाड़ एवं पाटन के लिए बाइपास (परिधि सड़क) का कार्य करेगी। इस सड़क से झालावाड़ एवं झालरापाटन के 10 गांवों के 2 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed