{"_id":"59911dd04f1c1be6558b4970","slug":"road-accident-near-barmer-a-camel-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक कार में घुस गया रेगिस्तान का जहाज, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक कार में घुस गया रेगिस्तान का जहाज, मौके पर ही मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
बाड़मेर के नजदीक हुआ हादसा
सड़क पर घूमते जानवर आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते रहते है। ऐसा ही कुछ बाड़मेर के बालोतरा में हुआ है। यहां एक उंट कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उंट गाड़ी के अंदर घुस गया।
विज्ञापन
इससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि उंट की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीन युवक कार से जोधपुर की ओर से आ रहे थे। रात्रि करीब 12.30 बजे बालोतरा के नजदीक एक उंट कार के सामने आ गया।
विज्ञापन
जिससे कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार उंट से टकरा गई। वहीं उंट उछलकर कार के अंदर घुस गया। कार में फंसे उंट को काफी मशक्कत के बाद कार से निकाला गया।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन