फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accident in sikar, one man dead

कोचिंग जाने के लिए निकले थे दोस्त, रास्ते में टूट गई 'दोस्ती'

Sun, 17 Dec 2017 06:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 17 Dec 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
road accident in sikar, one man dead
मृतक - फोटो : amar ujala
रोजाना की तरह आज भी दोनों दोस्त कोचिंग में पढ़ने की कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी दोस्ती हमेशा के लिए टूट गई और जिंदगी का सफर अधूरा ही रह गया।
विज्ञापन


सीकर जिले के सदर थाना इलाके में नेशनल हाइवे पर भढ़ाडर स्टैंड के पास गैस सिलेंडर से भरे बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथ ही एक  युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे का शिकार युवक छात्र थे तथा सीकर कोचिंग में पढ़ने के लिए आ रहे थे। सदर थाना अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि खूड़ी छोटी निवासी सुरेश थालौड़ और सुमेर सिंह दोनों दोस्त हैं। ये दोनों सीकर में साथ ही कोचिंग करते हैं। आज दोनों दोस्त बाइक से सीकर कोचिंग के लिए आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भढ़ाडर स्टैंड के पास बीकानेर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने दोनों घायलों को एसके अस्पताल पहुंचाया, जहां सुरेश को मृत घोषित कर दिया गया। सुमेर सिंह की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed