{"_id":"58f1f8db4f1c1bbc4ccf5f57","slug":"road-accident-in-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये दो युवक हिरण की जान बचाने निकले थे,गवां दी अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये दो युवक हिरण की जान बचाने निकले थे,गवां दी अपनी जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जैसलमेर जिले के नहरी क्षेत्र नोख में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये दोनो युवक एक बीमार हिरण को उपचार के लिए मोटर साइकिल से पशु अस्पताल ले जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार आज शनिवार सुबह मदासर गांव से हिरण के उपचार के लिए मोटर साइकिल पर सवार होकर रोहिताश व विजय जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में शक्ति नगर गांव के समीप बस व मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। भिडंत इतनी भयावह थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौका स्थल पहुंचे तथा विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते आसपास के गांवों के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच व मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया। इस पर सूचना मिलते ही मौका स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की। काफी देर बार मामला शांत होने पर ग्रामीणों ने शव को उठाया।