{"_id":"59919ab24f1c1b47688b48b8","slug":"road-accident-iin-churu-4-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा कार पलटने से 4 की मौत, 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा कार पलटने से 4 की मौत, 7 घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भीषण सड़क हादसे में चार जनों की जान चली गई। वहीं, सात अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह दर्दनाक सड़क हादसा राजस्थान के चूरू में रतननगर थाना इलाके में नेशनल हाईवे 52 के बाइपास पर हुआ। यहां शाम करीब पांच बजे हरदयालपुरा गावं के रहने वाले 11 लोग इनोवा गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। रामगढ़ के पास तेज गति में चल रही इनोवा कार का टायर अचानक फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर कार पलट गई। ऐसे में कार में सवार चार लोगों मदनलाल, श्रवण, हरलाल और नत्थूराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों में दो लोगों को जयपुर के लिए रैफर किया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। उधर, सूचना पर कलक्टर ललित गुप्ता भी अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार ये सभी लोग चूरू के गांव उंटवालिया में शादी समारोह में शामिल होने आए थे और समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ।