{"_id":"598461a04f1c1bad128b47cf","slug":"revenue-court-disposed-107-cases-in-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! राजस्व कोर्ट ने एक दिन में निपटाए 107 मामले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! राजस्व कोर्ट ने एक दिन में निपटाए 107 मामले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
राजस्व कोर्ट ने आज एक ही दिन में ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ 107 अपीलों में सुनवाई कर उनका निस्तारण करने का अनोखा काम किया है।
कोटा में राजस्व अपील अधिकारी पंकज कुमार ओझा ने दावा किया है कि एक साथ 107 मामलों में निर्णय पारित करने का संभवत देश में यह पहला मामला है। इसी कोर्ट ने पिछले 14 जुलाई को 47 अपीलों पर बहस कर निर्णय सुनाया गया था। ओझा का कहना है कि आमजन को त्वरित न्याय की भावना को ध्यान में रखते हुए अभिभाषक परिषद के पदाधिकारियों सहित अन्य वकीलों के सहयोग से यह कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इनमें सरकारी भूमियों पर अतिक्रमण, कृषि भूमि के बंटवारे, अवैध कब्जों की बेदखली सहित विभिन्न कानूनी मामले शामिल रहे, जिनमें निर्णय पारित किए गए।