फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Responding to education officials on contempt of the order

अवमानना करने पर शिक्षा अधिकारियों से मांगा जवाब

Sat, 02 Sep 2017 05:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
Responding to education officials on contempt of the order
राजस्थान हाईकोर्ट ने अदालती आदेश की अवमानना करने पर प्रमुख शिक्षा सचिव नरेश पाल गंगवार और माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीएल स्वर्णकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


न्यायाधीश अजय रस्तोगी और न्यायाधीश अशोक गौड़ की खंडपीठ ने यह आदेश बालहित शिक्षा समिति, अलवर की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता संस्थान ने अपने कर्मचारियों को उपार्जित अवकाश के बदले वेतन और अन्य राशि का पूर्ण भुगतान कर दिया था। जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय से भुगतान राशि का सत्यापन कराने के बाद गत जनवरी माह में अनुदान के लिए प्रकरण को माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजा गया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद विभाग ने राज्य सरकार बनाम भगवानदास के मामले में 6 नवंबर 2015 को दिए अदालती आदेश की पालना में याचिकाकर्ता को अनुदान राशि का भुगतान नहीं किया गया। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने दोनों अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed