{"_id":"5a6323b04f1c1b74268b56b7","slug":"respecting-mother-giving-birth-to-daughter-quran-and-ramayan-distributed-in-kota-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू ने कुरान तो मुस्लिम ने भेंट की रामायण, बेटी के जन्म पर अनोखी मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू ने कुरान तो मुस्लिम ने भेंट की रामायण, बेटी के जन्म पर अनोखी मुहिम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक ग्रंथ सौंपते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में आए दिन सामने आ रही सांम्प्रद्रायिक सोहार्द बिगाड़ने की घटनाओं के बीच आज अनोखी पहल सामने आई है। यहां कन्या को जन्म देने वाली मां को हिन्दू ने कुरान और मुस्लिम ने रामायण भेंट की।
समाज में सोहार्द का संदेश देने वाली ये मुहिम राजस्थान के कोटा जिले में सामने आई है। यहां नई पहल संस्था ने शहर के आदर्श नगर बंजारा काॅलोनी में बेटियों को जन्म देने वाली मांओं का सम्मान किया। संस्था की ओर से बेटी के जन्म को यादगार बनाने के लिए परिवारों को धार्मिक ग्रंथ रामायण और कुरान तोहफे में दी गई। हिन्दू परिवार की महिला को मुस्लिम परिवार के हाथों रामायण दी गई तो वहीं मुस्लिम परिवार की महिला को हिन्दू परिवार के हाथों से पवित्र कुरान सौंपी गई।

तिरंगा रैली भी निकाली गई
धार्मिक ग्रंथ सौंपते हुए
- फोटो : amar ujala
हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर रही इस अनोखी पहल का यहां सभी लोगों ने स्वागत किया। साथ ही, देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा रैली भी निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र राठौड़ सहित उनके साथी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि कोटा में नई पहल संस्था ने पिछले 2 वर्ष से कन्याओं को कोख में मारने के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। संस्था सदस्यों की ओर से अस्पतालों में जाकर बेटी के जन्म पर मांओं के साथ नवजात कन्याओं का भी सम्मान किया जाता है और खुशियां मनाई जाती हैं।