{"_id":"59d4b0794f1c1bbf538b5916","slug":"refuse-to-take-deadbody-in-sikar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेशेंट की मौत पर हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने डेडबॉडी लेने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशेंट की मौत पर हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने डेडबॉडी लेने से किया इनकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 04 Oct 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
विरोध के बाद समझाइश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज की मौत के बाद इस अस्पताल में हालात ऐसे बिगड़े कि खमियाजा अन्य मरीजों को भी उठाना पड़ा। परिजनों और डॉक्टरों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद गुस्साए डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया तो परिजनों ने डेडबॉडी लेने से इनकार।
जानकारी के अनुसार, सीकर निवासी श्रवण कुमार की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे कल देर रात सीकर के एस.के. अस्पताल लेकर आए। परिजनों ने बताया कि यहां उन्होंने डॉक्टर के नहीं होने पर इधर-उधर भागते-फिरते रहे। जब डॉक्टर मिला तो उसने कंपाउडर के पास ले जाने की बात कही। इसी दौरान श्रवण कुमार की मौत हो गई।
इससे आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की और उसके बाद उनकी वहां मौजूद स्टाफ और डॉक्टरों से धक्की-मुक्की भी हो गई। इससे गुस्साए चिकित्सकों ने मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया।

मरीजों की हुई परेशानी
विरोध के बाद समझाइश
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने कल सुबह तक चिकित्सकों के साथ हाथापाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, इसके बाद डॉक्टर काम पर लौट आए। दूसरी तरफ मृतक श्रवण के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक शव ले जाने से इनकार कर दिया।