फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Red blooded clothes found of missing couple, that is case

लापता दंपती के खून से सने कपड़े मिले, सैनिक बेटे ने लगाया ये आरोप

Mon, 19 Feb 2018 05:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
Red blooded clothes found of missing couple, that is case
बेटा विजय कुमार - फोटो : amar ujala
एक सैनिक बेटा लापता हुए अपने माता-पिता की तलाश में दर-दर भटक रहा है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि, पुलिस ने मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है जिसकी निशानदेही पर दंपती के खून से सने कपड़े मिले हैं। इसके बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बूंदी के लाखेरी इलाके से 8 जनवरी को दंपती के लापता होने का मामला सामने आया। इसके बाद से माता-पिता की तलाश में सैनिक बेटा सूबेदार विजय कुमार दर-दर भटक रहा है। विजय ने कलक्टर से लेकर एसपी और आईजी तक गुहार लगा दी, लेकिन लापता दंपती का कोई सुराग नहीं मिला। मामले में विजय ने किरायेदार पर शक जाहिर किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उसी की निशानदेही पर लाखेरी पुलिस ने करौली के जंगल में खून से सने दपंती के कपड़े मिल हैं, लेकिन दोनों के शवों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


अब पुलिस के सामने सवाल ये है कि दंपती जिंदा है या फिर उनकी हत्या कर दी गई है?

तांत्रिक के पास ले गया था किरायेदार

Red blooded clothes found of missing couple, that is case
लापता दंपती - फोटो : amar ujala
उधर, बेटे का आरोप है कि उनके पिता हजारी लाल और मां अक्सर लाखेरी से कोटा के डीसीएम स्थित अपने दूसरे घर पर आते थे, जहां घनश्याम मीणा नाम का एक किरायेदार रहता था। बेटे का आरोप है कि एक दिन मां का मंगलसूत्र गायब होने के बाद उसे ढूंढने के लिए  किरोयदार दोनों को तांत्रिक के पास ले गया था और जब से वह लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed