फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   recruitment by fake website of air force in jodhpur, fir laudge

भारतीय वायुसेना की फर्जी वेबसाइट बनाकर मांगे आवेदन, मामला दर्ज

Fri, 02 Jun 2017 05:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
recruitment by fake website of air force in jodhpur, fir laudge
डेमो इमेज
भारतीय वायु सेना ग्रुप-सी में भर्ती के लिए फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन आवेदन मांगने का मामला जोधपुर में सामने आया है। इस संबंध में विंग कमांडर की ओर से जोधपुर के रातानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


इस तरह की वेबसाइट के बारे में जानकारी सामने आने पर वायु सेना अधिकारियों की उसकी जांच की तो वह फर्जी पाई गई। तुरंत सतर्कता बरतते हुए वायुसेना जोधपुर के विंग कमांडर एस.भट्टाचार्य ने रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अज्ञात व्यक्ति ने वायुसेना की डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एयरफोर्स डॉट ऑनलाइनआरईसीटीटी डॉट इन के नाम से वेबसाइट बनाई है। इसके जरिए वायसेना ग्रुप-सी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 
विज्ञापन


इसकी जांच की गई तो एयरफोर्स द्वारा ऐसी कोई वेबसाइट नहीं बनाने की बात सामने आई। साथ ही, जांच में यह भी सामने आया कि इस वेबसाइट में डोमीन आईडी और रजिस्ट्रर्ड कॉन्टेक्ट में उदयपुर की अलीशा खान का नाम सामने पर उससे पूछताछ की तो उसने मामले में शामिल होने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस ने आईटी एक्ट के साथ ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि वेबसाइट के फर्जी पाए जाने के बाद वायुसेना में भर्ती के नाम पर ठगी के बड़े गिरोह का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed