{"_id":"5936185c4f1c1b801c9c8145","slug":"record-temperature-register-in-alwar-at-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर में टूटे गर्मी के रिकॉर्ड, तापमान 50 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर में टूटे गर्मी के रिकॉर्ड, तापमान 50 डिग्री के पार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने को बेताब दिख रही है। विशेषकर उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी अब जानलेवा बन गई। राजस्थान में सोमवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर में पारा रिकॉर्ड तोड़ते हुए 51 डिग्री तक पहुंच गया। गर्म हवा और जला देने वाली धूप के साथ कई वर्षों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि बीते तीन दिन में राजस्थान में आठ लोग गर्मी के कारण दम तोड़ चुके है।
विज्ञापन
जिसमें छह मौत जालोर जिले में जबकि एक—एक मौत अलवर व जैसलमेर में हुई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अलवर के अतिरिक्त जयपुर सहित अन्य जिले में भी सोमवार का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब रहा। गर्मी का आलम यह है कि सुबह के दस बजते—बजते अधिकतर शहरों में गर्मी के कारण कर्फ्यू जैसे हालात हो जाते है। वहीं दूसरी और मौसम से प्रभावित मरीजों की संख्या भी अस्पतालों में तेजी से बढ़ती जा रही है।