{"_id":"59293a344f1c1bbf47535d9b","slug":"rbse-result-the-success-of-the-students-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE RESULT: तीसरे परिणाम में भी छात्राएं पड़ गईं भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE RESULT: तीसरे परिणाम में भी छात्राएं पड़ गईं भारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 May 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को बारहवीं कला का परिणाम जारी कर दिया। इस परिणाम में मैरिट जारी नहीं की गई। परिणामों में पिछले दो परिणाम की तरह ही छात्राएं छात्रों पर भारी पड़ी हैं। वाणिज्य व विज्ञान के परिणामों के बाद ही कला के परिणामों में भी छात्राएं अव्वल रही हैं।
कला की परीक्षा में कुल 5,86,312 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे जिनमें से 3,14,832 बालक और 2,71,480 बालिकाएं है। इस परिणाम में छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 91 फीसदी से ज्यादा रहा, वहीं छात्रों का सफलता प्रतिशत उनसे पांच फीसदी तक काम रहा है। परीक्षा में बैठने वाली 91.35 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई है, वहीं दूसरी तरफ परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में 87.03 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इससे पहले आने वाले परिणामों में वाणिज्य विषय में छात्रों का परिणाम 88.56 रहा है तो वहीं छात्राओं का परिणाम 95.27 फीसदी रहा है।
वहीं विज्ञान में छात्राओं का परिणाम 93.30 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 89.21 प्रतिशत रहा। इस विषय में छात्राओं ने छात्रों से चार फीसदी से भी ज्यादा सफलता हासिल की है।