{"_id":"593d478c4f1c1bb25d9bef6d","slug":"ras-club-house-of-rajasthan-will-now-be-luxury-these-facilities-will-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लक्जरी बनेगा राजस्थान का आरएएस क्लब हाउस, ये मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लक्जरी बनेगा राजस्थान का आरएएस क्लब हाउस, ये मिलेंगी सुविधाएं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद् द्वारा आरएएस क्लब हाउस के निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास कल सुबह 11ः30 बजे गोपालपुरा बाईपास पर सरस डेयरी पुलिया के पास सांस्थानिक क्षेत्र में स्थित भवन में होगा।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद् के अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने बताया कि पहले इस भूखण्ड पर निर्मित परिषद् भवन को हटाकर एक अत्याधुनिक क्लब हाउस तैयार करवाया जाएगा। जिसमें स्विमिंग पूल, इन्डोर गेम्स, रूफटाॅप, लाॅन टेनिस एवं बैडमिंटन, रेस्टोरेंट, कांफ्रेस हाॅल, बैंक्वेट हाॅल एवं 40 कमरों की सुविधा होगी। क्लब हाउस का निर्माण लगभग दो वर्ष की अवधि में पूर्ण किया जायेगा।
सीनियर आरएएस अरोड़ा ने बताया कि आरएएस अधिकारियों के अलावा इस क्लब की सदस्यता आरपीएस,आईपीएस, आईएएस, आईआरएस सहित राज्य के निजी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को भी दिये जाने का प्रावधान रखा गया है। क्लब हाउस में निर्मित होने वाले कांफ्रेस हाॅल एवं बैंक्वेट हाॅल का उपयोग भविष्य में राजकीय कार्यक्रमों के लिए भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राज्य के सभी आरएएस अधिकारियों का लम्बे समय से यह सपना था कि परिषद् का स्वयं का एक क्लब हाउस हो जहां आरएएस अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को मनोरंजन एवं रिक्रियेशन गतिविधियों के साथ—साथ सामाजिक समारोह करने की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। अब यह सपना साकार होने जा रहा है तथा प्रस्तावित भवन के नक्शे जयपुर विकास प्राधिकरण से अनुमोदित कराये जा चुके है।