फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rape with juvenile in a village of alwar district

पशुओं को चारा डालने गई नाबालिग का यह हुआ हाल, सदमे में परिवार....

Sat, 21 Oct 2017 12:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 21 Oct 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
rape with juvenile in a village of alwar district
फाइल फोटो।
कानून और पुलिस का भय बदमाशों में खत्म ही होता जा रहा है। इसका प्रमाण है दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं।
विज्ञापन



दीवाली से एक दिन पूर्व अलवर जिले के एक गांव में हुई घटना ने एक नाबालिग की जिंदगी में भूचाल ला दिया। दरअसल अलवर के खोह गांव में बीती 18 अक्टूबर की रात को एक नाबालिग पशुओं को चारा डालने गई थी।

इस दौरान आरोपी प्रवेन्द्र और लाल बहादुर नाबालिग को जबरन उठाकर गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग चीखती रही लेकिन दुष्कर्मियों को उस पर रहम नहीं आया।
विज्ञापन

आरोपी है अभी तक फरार

rape with juvenile in a village of alwar district
crime scene
 इसके बाद आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए। वहीं नाबालिग जैसे तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले के बारे में बताया।

वहीं समाज में बेइज्जती के भय से परिजनों ने एक दिन तक पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी। लेकिन बाद में समझाइश के बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed