फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ransomware Attack in SMS Hospital

रेनसम वेयर अटैक, वायरस का असर अभी तक बरकरार

Mon, 12 Jun 2017 06:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
ransomware Attack in SMS Hospital
अस्पताल में लगी लाइनें (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एसएमएस अस्पताल हाल ही में हुए रेनसमवेयर वायरस अटैक से पूरी तरह नहीं उबर पाया है। सिस्टम अपेडट किए जाने के बावजूद वायरस का असर अब भी कम्प्यूटर्स पर देखने को मिल रहा है। धनवन्तरि आउटडोर में लगे कम्प्यूटर्स पूरी तरह से नहीं चल पाए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सवाई मानसिंह अस्पताल में रेनसमवेयर वायरस के अटैक के बाद करीब 80 कम्प्यूटर्स को फॉर्मेट किया गया था। इनमें एंटीवायरस भी डाउनलोड किया गया था। उम्मीद की जा रही थी कि इसके बाद कम्प्यूटर फिर से दुरुस्त हो सकेंगे और काम सुचारु होगा, लेकिन वायरस का असर पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया। इसमें सबसे ज्यादा असर पर्ची बनवाने के लिए आने वाले लोगों पर हुआ। कम्प्यूटर अटकने के कारण लोगों को देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सवाई मानसिंह अस्पताल में बीते गुरुवार सुबह धनवंतरी आउटडोर के कम्प्यूटर सिस्टमों पर वायरस अटैक हुआ था। इस खबर के साथ ही अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। कम्प्यूटर सिस्टम ठप्प होते ही ईलाज की पूरी प्रक्रिया भी ठप्प हो गई। मरीजों की लम्बी लम्बी लाइनें जमा हो गई। न पर्चियां बनी न ही दूसरे काम हुए। इसके बाद अस्पताल की आईटी टीम ने कम्प्यूटर फोरमेट करनी की प्रक्रिया शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed