{"_id":"59aaaeb84f1c1be8278b4e2b","slug":"ramp-in-train-for-help-of-disabled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में 'स्पेशल रैम्प', जो चुटकियों में चढ़ा देता है नि:शक्तजनों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में 'स्पेशल रैम्प', जो चुटकियों में चढ़ा देता है नि:शक्तजनों को
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 02 Sep 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
रैम्प की मदद से निशक्तजन को उतारते हुए
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में चढ़ना-उतरना नि:शक्तजनों के लिए बेहद परेशानी भरा होता है। इसका समाधान निकाला गया है।
नि:शक्तजनों के लिए खास तरह के अस्थायी रैम्प लगाए जा रहे हैं, जो ट्रेन से स्टेशन पर उतरते वक्त उनके लिए मददगार साबित हो रहे है। राजस्थान के अजमेर स्टेशन पर शारीरिक असक्षम यात्री जो कि व्हीलचेयर से ट्रेन के डिब्बें तक जाते है, उन्हें डिब्बे में पहुंचाने के लिए रैम्प की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
आमतौर पर नि:शक्त यात्री व्हीलचेयर से स्टेशन से डिब्बे तक पहुंच जाते है, लेकिन डिब्बे की सीढ़ियां चढ़कर उन्हें अंदर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में परिजन या कुली की मदद से वे अंदर बैठ पाते है। अस्थायी रैम्प से इस समस्या का समाधान करने का प्रयास अजमेर रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा है।

Trending Videos
यूं मिलेगा रैम्प, आसानी से चढ़ सकेंगे ट्रेन में
व्हीलचेयर
- फोटो : डेमो फोटो
इस सुविधा में रैम्प को प्लेटफॉर्म और ट्रेन के कोच के गेट के साथ बीच सेट कर दिया जाता है। इनके उपयोग के माध्यम से व्हीलचेयर को सीधे कोच के अन्दर तक ले जाया जा सकता है और असक्षम/बीमार यात्री अपनी सीट तक आराम से सुगमता के साथ पहुंच सकता है। इससे यात्री को किसी भी प्रकार की शारीरिक और मानसिक परेशानी नहीं होगी।
इस रैम्प की ऊंचाई और लम्बाई को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है व इसको बनाने में हैवी ड्यूटी मैटेरियल का उपयोग किया गया है तथा इसकी सतह को फिसलनरहित बनाया गया हैं। इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। इस सुविधा का उपयोग करने के लिये यात्री या उसके परिजन हैड टीसी के यहां से व्हीलचेयर के साथ रैम्प की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है, इसमें कुली के माध्यम से व्हीलचेयर के साथ ही रैम्प प्राप्त किया जा सकता है।