{"_id":"59d0ec2c4f1c1bc1538b5400","slug":"ram-refuse-to-kill-raavan-during-dussehra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां बिना रावण दहन किए लौटे प्रभु श्रीराम,इस बात से थे नाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बिना रावण दहन किए लौटे प्रभु श्रीराम,इस बात से थे नाराज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 01 Oct 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावण दहन से पहले भगवान राम नाराज हो गए और उन्होंने रावण को मारने से मना कर दिया और फिर वहां से चल दिए। इतना ही नहीं सेना भी उनके पीछे हो ली।
आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए और फिर मौके पर मौजूद एक बालक को राम के कपड़े पहनाएं और रावण दहन की परम्परा निभाई। यह अजीबो-गरीब वाकया राजस्थान के सिरोही में हुआ। कल शाम रावण दहन की तैयारी थी। राम भी अपनी सेना के साथ पहुंच चुके थे। तभी मंच से हुई एक घोषणा पर राम बना युवक उखड़ गया और आयोजकों को बुरा-भला कहते हुए वहां से चल दिया।
उसके पीछे-पीछे सेना भी वहां से चली गई। आयोजकों के सामने संकट खड़ा हो गया कि रावण दहन कैसे होगा? खैर, किसी के सुझाव पर वहां मौजूद एक बालक को आनन-फानन में राम बनाया और फिर रावण दहन किया।

जानिए किस बात पर उखड़े थे राम जी
डेमो इमेज
सिरोही में रावण दहन का यह कार्यक्रम स्थानीय जिला परिषद की ओर से आयोजित किया गया था। इस समारोह में जिस व्यक्ति को मुख्य अतिथि बनाया गया था, उस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप बताए जा रहे हैं।
इस बात को लेकर रावण का वेश धारण करने वाला युवक नाराज हो गया। जाते—जाते राम ने कहा कि 'मंच पर तो रावण बैठे हैं जो शहर के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपी हैं, इन्होंने शहर की दशा खराब कर रखी है'। उसने मंच पर बैठे जनप्रतिनिधियों से सवाल किया कि शहर में कितना विकास हुआ है और कहां दिखाई देता है?
अंत में राम ने कहा कि 'आज राम रावण का दहन नहीं करेगा और वो निराश होकर लौट रहा है'। ऐसे में राम बना युवक अपने साथ पूरी सेना भी ले गया।