फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ram Rahim's land investigation starts

राम रहीम मामला: यहां खंगाले जा रहे हैं रिकॉर्ड, तलाशी जा रही जमीनें

Sun, 27 Aug 2017 11:39 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim's land  investigation starts
गुरमीत राम रहीम
साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए गुरमीत राम रहीम की सम्पत्ति को हाईकोर्ट के आदेशों के बाद खंगाला जाना शुरू कर दिया गया है। पंजाब हरियाणा के अलावा राजस्थान के भी कई गांव ऐसे हैं जहां डेरा की कई संपत्तियां मौजूद हैं जिनका ब्यौरा अभी निकाला जाना बाकि है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के हनुमानगढ़, श्री गंगानगर और बीकानेर में खासतौर पर डेरा की संपत्तियों की तलाशी जा रही है। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास भी डेरा की एक सम्पत्ति का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजस्थान में राम रहीम के करीब 25 के आसपास डेरे बताए जा रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा डेरा बीकानेर में बताया गया है वहीं बीकानेर के कोलायत कस्बे में सबसे ज्यादा जमीनें बताई जा रही है। यहां जिला प्रशासन की ओर से निरीक्षण भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जानिए कहां कहां है राम रहीम की संपत्तियां

Ram Rahim's land  investigation starts
बाबा गुरमीत राम रहीम
कोलायत तहसील के राजस्व रिकार्ड में डेरा सच्चा सौदा के नाम से 962 बीघा जमीन रजिर्स्ड है। वहीं दियातरा के पास 80 बीघा का आश्रम व अन्य जमीने हैं। इनमें तीन एजुकेशन इंस्टीट्यूट, एक अस्पताल और एक स्टेडियम है। स्कूल कॉलेज 23 बीघा, अस्पताल 11 बीघा और स्टेडियम 55 बीघा में फैला हुआ है।

वहीं राम रहीम के गांव गुरुसर मुड़िया में भी स्कूल कॉलेज बनाए गए हैं जो कि डेरे के नाम से ही हैं। हनुमानगढ़ में भी करीब 50 बीघा जमीन बताई जा रही है। जयपुर के दिल्ली अजमेर बाइपास पर दौलतपुर में साल 2007 में आश्रम बनाया गया। यह आश्रम हाइटेक बताया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed