फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ram rahim case, court says to police go to the ashram and do check

राम रहीम के डेरे से गायब हुई थी महिला, कोर्ट ने कहा - आश्रम जाकर करो जांच

Fri, 24 Nov 2017 07:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
ram rahim case, court says to police go to the ashram and do check
राम रहीम
राजस्थान हाईकोर्ट ने रामरहीम के डेरे से गायब होने वाली विवाहिता के मामले में लचर जांच करने पर नाराजगी जताई है। अदालत ने पेश हुए जवाहर सर्किल थानाधिकारी को कहा कि यदि उनसे जांच नहीं हो रही है तो क्यों ना पुलिस कमिश्नर से जांच करा ली जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही अदालत ने आश्रम के पदाधिकारियों के बयान दर्ज करने और संबंधित व्यक्तियों की कॉल डिटेल की जांच कर 7 दिसंबर को जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। न्यायाधीश महेन्द्र माहेश्वरी की एकलपीठ ने यह आदेश कमलेश की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी जवाहर सर्किल एसएचओ अदालत में पेश हुए। उनकी ओर से कहा गया कि सह आरोपी डीपीएस दत्ता नाम का कोई व्यक्ति डेरे में नहीं मिला है। इसके साथ ही एसएचओ ने अब तक की गई जांच रिपोर्ट अदालत में पेश की। रिपोर्ट को देखने के बाद अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या अब कोर्ट को सिखाना होना कि जांच कैसे करनी है। अदालत ने कहा कि यदि उनसे जांच नहीं हो रही तो पुलिस कमिश्नर से जांच करा लेते हैं। इसके साथ ही अदालत ने मामले की सुनवाई 7 दिसंबर तक टाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला, जानिए

ram rahim case, court says to police go to the ashram and do check
कमलेश ने कोर्ट में बताया था कि वो और उसकी पत्नी गुड्‌डी राम रहीम के सिरसा आश्रम में गए थे, जहां उसकी पत्नी को कैद कर लिया गया।

कमलेश ने आरोप लगाया था कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने उनकी अनुयायी पत्नी को बहला फुसलाकर गायब कर दिया है। वह डेरे पर बार-बार पत्नी को तलाशने गया, लेकिन उसे कोई नहीं मिलवा रहा। परिवादी कमलेश कुमार ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि पत्नी गुड्डी के कहने पर गत 24 मार्च 2015 को ट्रेन से सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा जाते समय एक सेवादार से मिला था।

डेरा में पहुंचने के बाद सेवादार 28 मार्च को उसकी पत्नी को दत्ता के बुलाने की बात कहकर ले गया। तब से उसकी पत्नी का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed