{"_id":"59830d304f1c1b787b8b474d","slug":"rakhi-on-the-police-s-wrist-said-protecting-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कलाई पर बांधी राखी, कहा-हमारी रक्षा करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की कलाई पर बांधी राखी, कहा-हमारी रक्षा करना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
राखी बांधती छात्राएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बहनों का अनोखा स्नेह देखने को मिला है। यहां छात्राओं ने पुलिस की कलाई पर राखी बांधकर कहा कि हमारी रक्षा करना।
रक्षाबंधन का ये प्रणय निवेदन अजमेर जिले से जुड़ा हुआ है। यहां दुर्गावाहिनी की छात्राओं ने आज जिला पुलिस एसपी राजेन्द्र चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राएं सुबह जिला कलक्ट्रेट पहुंची। यहां छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों सहित अन्य जवानों की कलाई पर अपनी रक्षा के लिए रक्षाबंधन का रेशमी धागा बांधा। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे उनकी अपराधियों से रक्षा करें। इस दौरान छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी करवाया।
एसपी चौधरी ने छात्राओं से उनकी परेशानियां जानी और उन्हें अपना निजी नम्बर देकर किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें अवगत करवाने की बात कही। यह सुनकर छात्राएं भी काफी खुश हुई। वहीं पुलिसकर्मियों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली।