{"_id":"59859e114f1c1b71428b476a","slug":"rakhi-celebration-in-government-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अंकल को राखी बांध बहनों ने मांगा ये गिफ्ट...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अंकल को राखी बांध बहनों ने मांगा ये गिफ्ट...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 05 Aug 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में पुलिस कमिश्नर के राखी बांधती छात्रा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये बच्चे खास हैं। इनमें से कुछ ऐसे है जो बोल नहीं सकते। कुछ सुन नहीं सकते। लेकिन, समझते सब है। जब पुलिस कमिश्नर ने राखी बंधवाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो इनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी।
राखी पर्व को देखते हुए आज जयपुर के राजकीय सेठ आनंदीलाल मूक बघिर स्कूल में राखी उत्सव मनाया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि जयपुर के पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल थे। बच्चों ने उनके तथा अन्य पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया। इन बच्चों से जब गिफ्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने जयपुर के आमेर महल की विजिट करवाने की इच्छा जाहिर की। अग्रवाल ने उनको ये गिफ्ट जल्द देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, स्कूल स्टॉफ ने बच्चों का मुंह मीठा कराया। बच्चों ने इस कार्यक्रम का खूब एंजॉय किया। इस मौके पर छात्र—छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य महेश दाधवानी ने बताया कि इस अवसर पर निशुल्क हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चित्रा जैन और दीपिका जैन का सम्मान किया गया।