फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajyavardhan Singh Rathore raised questions on the deteriorating law and order

Rajasthan: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बिगड़ी कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- अपराधी चला रहे समानांतर प्रशासन

Thu, 20 Oct 2022 12:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Oct 2022 12:06 PM IST
सार

जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेशवासी दीपावली की खुशियां मना रहे है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था खुशियों पर ग्रहण लगाने का काम कर रही है। 

विज्ञापन
Rajyavardhan Singh Rathore raised questions on the deteriorating law and order
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रशासन ने भी अपराधियों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। अपराधी प्रदेश में अपना समानांतर प्रशासन चला रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेशवासी दीपावली की खुशियां मना रहे है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था खुशियों पर ग्रहण लगाने का काम कर रही है। प्रदेश में ऐसा लगता है कि प्रशासन ने भी अपराधियों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। राठौड़ ने आरोप लगाया कि बिगड़ती कानून व्यवस्था व अपराध के लिए गुंडे, अपराधियों, डकैतों व बलात्कारियों का प्रशासन से मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि प्रदेश में अपराध के ऐसे कई उदाहरण हैं, जो यहां की कानून व्यवस्था को आईना दिखाने के लिए काफी है। अलवर में तीन बच्चों का अपहरण कर, दो बच्चों की हत्या की गई, सीकर में अपहरण, भीलवाड़ा में युवक को बंधक बनाकर 2 लाख 80 हज़ार की लूट, कोटा में कोचिंग जा रही छात्रा का अपहरण, जोधपुर के बिलाड़ा में पुलिस के सामने थाने से युवती का अपहरण, कामां में एक युवती का अपहरण व बलात्कार कर धर्म परिवर्तन करना, बाड़मेर में पत्रकार पर हमला जिसमें पत्रकार ने कांग्रेस नेता का स्पष्ट नाम लेते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई पुलिस ने कोई भी कार्यवाहीं नही की, राजधानी जयपुर में वृद्ध महिला के पैरों को काटरकर चांदी के कड़े लूटने की घटना जैसी जघन्य अपराध की घटनाएं प्रदेश के जिलों में प्रतिदिन हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौड़ ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गृहमंत्रालय भी संभाल रखा है। वे गुजरात में जाकर राजस्थान के विकास मॉडल की बात कर रहे हैं। वे किस विकास मॉडल की बात कर रहे हैं। उन्हें पता नहीं है क्या कि राजस्थान में प्रतिदिन 18 रेप, बीते सालों में बढ़े हत्या के मामलों में तीन प्रतिशत की वृद्धि, हत्या के प्रयासों में 50 प्रतिशत, रेप के 48 प्रतिशत, दलितों पर अत्याचार की 126 प्रतिशत, डकैती के पूरे 200 प्रतिशत के मामलों में बढ़ोतरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री को इन घटनाओं पर रोकथाम के लिए पुलिसबल को एक्शन मोड में लगाना चाहिए। 


राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा शासित पड़ोसी प्रदेशों में अपराधियों पर कड़े कानून और सजा के माध्यम से उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर द्वारा कार्रवाई कर दंड दिया जा रहा है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपराधियों को गरीब बताकर उनके प्रति दयाभाव दिखात रहे हैं। इंटेलिजेंस फेल्योर के कारण ही आज राजस्थान अपराधियों की शरणस्थली और आरामगाह बन चुका है। मुख्यमंत्री गहलोत अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के पार्टी में आंतरिक संघर्ष को छोड़ केंद्र सरकार की कर्तव्यनिष्ठा से सीख लेनी चाहिए कि किस तरह केंद्र सरकार की एजेंसियां व एनआईए अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। राठौड़ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रदेश में अपराधी इस बात को भलीभांति समझ लें कि 2023 में भाजपा की सरकार आने पर उन्हें कानून व्यवस्था को बनाए रखने का पाठ पढ़ाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed