{"_id":"5a35f8ae4f1c1bc8678c1d87","slug":"rajsamand-live-murder-shambhulal-raigar-rehearsed-the-murder-scene-before-killing-afrazul","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफराजुल की हत्या करने से पहले शंभू ने किया था रिहर्सल, भांजे से कहा था मैं मारुंगा तू वीडियो बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफराजुल की हत्या करने से पहले शंभू ने किया था रिहर्सल, भांजे से कहा था मैं मारुंगा तू वीडियो बनाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजसमंद में बंगाली ठेकेदार की लाइव हत्या करने वाले शंभूलाल रैगर को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया है कि आरोपी शंभूलाल रैगर ने हत्या करने से ठीक एक दिन पहले इसकी रिहर्सल की थी और ये रिहर्सल भी उसने काफी गुपचुप तरीके से की थी ताकि उसके परिवार या पड़ोस के किसी भी शख्स को इसका पता भी ना चल सके।
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा शंभूलाल से की जा रही लगातार पूछताछ में ये बात सामने आई है। शंभूलाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने नाबालिग भांजे से कहा था कि मैं किसी की हत्या करने वाला हूं जिसका वीडियो तुझे बनाना है। बता दें कि नृशंस हत्या के आरोपी शंभूलाल रैगर को पुलिस ने 10 दिनों के रिमांड पर ले रखा है जिससे आगे भी पूछताछ की जाएगी।

राजसमंद में भी शांति,इंटरनेट बहाल
फाइल फोटो
इधर,राजसमंद जिले में भी अब शांति का माहौल है। पिछले 10 दिनों से शहर में भारी पुलिस बल तैनात है और धारा 144 लगी हुई है। यहां भी शुक्रवार से बंद इंटरनेट सेवा को फिलहाल बहाल कर दिया गया है और पुलिस प्रशासन लगातार किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की साइबर टीम यहां सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और मैसेज की निगरानी रखे हुए है और ऐसा करने वालों को चिन्हित कर तुरंत गिरफ्तार करने की बात सामने आई है।