{"_id":"5a0fda234f1c1baf678bc5eb","slug":"rajput-karni-sena-supremo-lokendra-singh-kalvi-requested-pm-modi-to-ban-padmavati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM रहते वो फिल्म की थी बैन, तो PM रहते 'पद्मावती' क्यों नहीं- कालवी की मोदी से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM रहते वो फिल्म की थी बैन, तो PM रहते 'पद्मावती' क्यों नहीं- कालवी की मोदी से गुहार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपूत समाज के संगठन श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने 'पद्मावती' को बैन करने के लिए पीएम मोदी से गुहार लगाई है।
लोकेंद्र सिंह कालवी ने पत्रकारों से कहा कि फिल्म पर पूरे देश में बैन लगना चाहिए। उन्होंने फिल्म 'पद्मावती' को बैन करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी गुहार लगाई। उन्होनें कहा कि मोदी जब गुजरात में सीएम पद पर रहते हुए विवादित फिल्म 'जोधा अकबर' को प्रदेश में बैन कर दिया था, तो अब वे देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। ऐसे में उनके पास किसी भी फिल्म को बैन करने का कानूनी हक भी है, तो उसका इस्तेमाल करते हुए उन्हें भी इस फिल्म को बैन कर देना चाहिए।
कालवी ने आज मीडियाकर्मियों से कहा कि 1 दिसंबर को पूरे राजपूत समाज द्वारा 'भारत बंद' का आह्वान करता हूं और इसके अलावा फिल्म को पूरी तरह से बैन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी समाज के लोगों द्वारा 1 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन चाहता हूं।

मैं रानी पद्मावती की 37वीं पीढ़ी, इतिहास न पढ़ाएं इतिहासकार- कालवी
पद्मावती
- फोटो : self
कालवी ने कहा कि कुछ प्रगतिशील इतिहासकार भी हमारी भावनाओं से खेलने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतिहास में रानी पद्मावती कभी हुई ही नहीं। कालवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मैं उन लोगों से पूछता हूं कि पद्मावती कभी हुई ही नहीं तो फिर मैं कौन हूं?
कालवी ने कहा कि जिन इतिहासकारों द्वारा किसी रानी पद्मावती के नहीं होने की बात कही जा रही है, उन्हें में बता देना चाहता हूं कि संबंधित इतिहासकारों को ये मालूम ही नहीं है कि मैं खुद रानी पद्मावती की 37वीं पीढ़ी की संतान हूं।