फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajput community cancel its jaipur march on 22 july

आनंदपाल एनकाउंटर:राजपूतों का जयपुर कूच रद्द

Sat, 15 Jul 2017 05:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
rajput community cancel its jaipur march on 22 july
प्रेस कांफ्रेस के लिए राजपूत सभा भवन जाते राजपूत समाज के नेता लोकेंद्र सिंह कालवी - फोटो : amar ujala
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राजपूत समाज की ओर से 22 जुलाई को प्रस्तावित जयपुर कूच रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन


आनंदपाल के एनकाउंटर को उसके परिजनों और राजपूत समाज के कई संगठन फर्जी बता रहे है। उनका आरोप है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि आनंदपाल की हत्या है। इस विवाद के चलते 20 दिन तक उसका अंतिम संस्कार नहीं होने दिया गया। 

राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेश पर पुलिस और प्रशासन द्वारा आनंदपाल का जबरन अंतिम संस्कार कराए जाने के बाद इन संगठनों ने 22 जुलाई को जयपुर कूच का आह्वान किया था। आज श्रीराजपूत सभा भवन में प्रेस कांफ्रेंस में राजपूत समाज के प्रमुख नेता लोकेंद्र सिंह कालवी और गिरिराज सिंह लोटवाड़ा ने मीडिया से कहा कि वे सीबीआई जांच पर अभी भी कायम है, लेकिन समाज के हित को देखते हुए 22 जुलाई को प्रस्तावित जयपुर कूच को रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन

पुलिस की घेराबंदी, मचा हडकम्प

rajput community cancel its jaipur march on 22 july
file - फोटो : file photo
22 जुलाई को जयपुर कूच के संबंध में राजपूत समाज की ओर से बुलाई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आज हडकम्प मच गया। 

दरअसल पुलिस को भड़काउ भाषण देने के आरोपी राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के जयपुर  में श्रीराजपूत सभा भवन में छिपे होने की सूचना मिली थी। गोगामेडी को पकड़ने के लिए पुलिस ने श्रीराजपूत सभा भवन को घेर लिया और इसके चप्पे—चप्पे की जांच की। पुलिस की इस कार्रवाई से यहां हड़कम्प मच गया। गिरिराज सिंह लोटवाड़ा ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना सर्च वारंट के भवन में घुस आई, जो निंदनीय है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed