{"_id":"593a922b4f1c1b8d6b9c7bea","slug":"rajnath-singh-eat-stove-chapati","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ ने जताई चूल्हे की रोटी की इच्छा, भूले 'उज्जवला' को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ ने जताई चूल्हे की रोटी की इच्छा, भूले 'उज्जवला' को
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
भोजन करते हुए राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूल्हे की रोटी का स्वाद है ही ऐसा कि आम आदमी से लेकर वीवीआईपी तक, कोई भी इसका स्वाद लेने से नहीं चूकता। चाहे वीवीआईपी देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ही क्यों न हों। उन्होंने चूल्हे पर बनी रोटी खाने की इच्छा जाहिर की, तो यह व्यवस्था खास उनके लिए की भी।
राजस्थान के दौरे पर आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह दूदू पहुंचे। वहां उनके दोपहर के भोजन का कार्यक्रम एक गाडिया लुहार लक्ष्मण सिंह के घर पर प्रस्तावित था। राजनाथ यहां पहुंचे और उन्होंने घर में चूल्हा देखा। गृहमंत्री ने चूल्हे की रोटी खाने की इच्छा जताई। राजनाथ की इच्छा का सम्मान करते हुए लक्ष्मण सिंह के परिवार ने तुरंत ही चूल्हे की रोटी तैयार की। हांलाकि लक्ष्मण सिंह के घर गैस चूल्हा भी था, लेकिन राजनाथ की इच्छा के सामने किसी चलती। परिवार की गृहणी चूल्हे की रोटियां बनाने में जुट गई।
गृहमंत्री को चूल्हे पर गेंहू की रोटी धीमी धीमी आंच पर सेंककर परोसी गई। रोटी के साथ ही कैर सांगरी की सब्जी और काचरी की सब्जी भी परोसी गई। इसके साथ ही रायता भी परोसा गया।
विज्ञापन
मजेदार बात यह है कि दोपहर के भोजन से कुछ देर पहले ही जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने सरकार की उज्जवला योजना की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की उज्जवला योजना ने चूल्हे को हटा गैस सिलेंडरों को रसोई तक पहुंचा दिया। जिससे गृहणियों के आसूं रोके गए।