फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajendra Rathore slams Gehlot Government for unemployment rate in Rajasthan

Rajasthan: बेरोजगारी में देशभर में दूसरे नंबर पर राजस्थान, BJP का हमला- ये आंकड़े गहलोत सरकार के माथे पर कलंक

Tue, 03 Jan 2023 10:27 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 03 Jan 2023 10:27 AM IST
सार

राजस्थान देश में हरियाणा के बाद सर्वाधिक बेरोज़गारी प्रतिशत वाला राज्य है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनोमी (CMIE) की ताजा रिपोर्ट यह बताती है कि राजस्थान में  बेरोजगारी दर 28.50 प्रतिशत है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इस आंकड़े को गहलोत सरकार के माथे पर कलंक बताया है। 

विज्ञापन
Rajendra Rathore slams Gehlot Government for unemployment rate in Rajasthan
राजेंद्र राठौड़ और अशोक गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान देश भर में बेरोजगारी के मामले में टॉप दूसरे स्थान पर है। देश में सर्वाधिक 37.4 प्रतिशत बेरोजगारी दर पड़ोसी राज्य हरियाणा में है। दूसरे स्थान के साथ राजस्थान में बेरोजगारी दर 28.50 प्रतिशत पाई गई है। जबकि बेरोजगारी की राष्ट्रीय औसत दर 8.3 प्रतिशत ही है।

विज्ञापन


विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष और सीनियर बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने गहलोत सरकार को बेरोजगारी पर घेरते हुए कहा कि " मुख्यमंत्री दम्भ भर रहे हैं कि युवा और नौजवानों को समर्पित बजट पेश करेंगे। लेकिन सर्वाधिक बेरोजगरी दर उनकी सरकार के माथे पर कलंक है। राजस्थान 17 लाख ग्रेजुएट बेरोजगारों के साथ पहले स्थान पर है। 70 लाख युवा रोजगार के लिए प्रतियोगी परीक्षा जिस प्रदेश में देते हैं, NCRB के आंकड़े बताते हैं कि सर्वाधिक बेरोजगारों ने आत्महत्या भी इसी राजस्थान में की है। बेरोजगारी के कारण प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के हालात बन गए हैं। अपराधों में भी राजस्थान टॉप पर आ गया है। जब से कांग्रेस की यह सरकार आई है, बेरोजगारी में राजस्थान कभी नंबर-1 तो कभी दूसरे नंबर पर आया है। इस सरकार में युवाओं का भविष्य अंंधकार में है। पेपर लीक, रीट में चीट और भ्रष्टाचार के साथ नकल माफिया प्रदेश में हावी है। जिसने लाखों युवाओं और उनके परिवार के सपने तोड़े हैं। इसलिए युवा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए वोट करेगा।'

विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि 'गहलोत सरकार रोजगार देने के मामले में पूरी तरह फेल रही है। सरकार ना तो रोजगार के अवसर बढ़ाने की व्यवस्था कर पाई और ना ही सरकारी नौकरियां की प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से रोक पाई। जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में है। राजस्थान में सरकारी नौकरियों को लेकर युवा लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। राजस्थान में पेपर लीक बड़ा मुद्दा बना हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में 2022 में दिसंबर में बेरोजगारी दर सर्वाधिक 8.3 प्रतिशत रिकॉर्ड 

भारत में दिसंबर 2022 में बेरोजगारी की दर 8.3 प्रतिशत पर पहुंच गई। जोकि साल 2022 में सबसे ज़्यादा रही है। दिसंबर में देश में शहरी बेरोजगारी दर 10 प्रतिशत पर आ गई, जबकि ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत पाई गई। आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2022 में बेरोजगारी की दर 8 प्रतिशत ही थी, जबकि सितंबर में यह सबसे कम 6.43 प्रतिशत थी। इससे पहले अगस्त में यह 8.28 प्रतिशत पर थी, जो इस साल का दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा रहा है।

राज्यों में यह है बेरोजगारी दर

दिसंबर में सबसे ज्यादा 37.4 प्रतिशत की बेरोजगारी दर हरियाणा में रही है। फिर  राजस्थान में 28.5 प्रतिशत, दिल्ली में 20.8 प्रतिशत, बिहार में 19.1 प्रतिशत और झारखंड में 18 प्रतिशत अनएम्प्लॉयमेंट रेट रही है।  रिपोर्ट के मुताबिक उड़ीसा में सबसे कम 0.9 प्रतिशत बेरोजगारी दर है। गुजरात में 2.3 प्रतिशत और कर्नाटक में 2.5 प्रतिशत दर रही है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की 10 से लेकर 3 प्रतिशत तक हैं।  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, पुंडुचरी में बेरोजगारी दर 5 प्रतिशत से कम है।


राजस्थान क्षेत्रफल में देश में सबसे बड़ा राज्य तो है ही, हरियाणा की तुलना में जनसंख्या के लिहाज से भी बड़ा राज्य है। मौजूदा अनुमान के मुताबिक राजस्थान की जनसंख्या 7 करोड़ 95 लाख से ऊपर है। जबकि हरियाणा की जनसंख्या करीब 2 करोड़ 89 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed