{"_id":"5a85625a4f1c1bff388b83a4","slug":"rajasthan-youth-on-the-bicycle-giving-these-messages-against-the-country-s-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश के नेताओं के खिलाफ ये संदेश दे रहे साइकिल पर निकले युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के नेताओं के खिलाफ ये संदेश दे रहे साइकिल पर निकले युवा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
कोटा पहुंचे युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी चुनावों को देखते हुए युवाओं ने देश की जनता को जागरूक करने की ठानी और साइकिल पर निकल पड़े। इनका कहना है कि लोग नेताओं के छलावे में नहीं आएं।
दरअसल, राजस्थान के भरतपुर से पांच दिन पहले दो युवाओं ने साइकिल पर यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के दौरान दोनों युवक लोगों को संदेश दे रहे हैं कि वे नेताओं के छलावे में नहीं आएं। साथ ही, इनकी मांग है कि सांसदों और विधायकों को मिलने वाले वेतन-पेंशन भी बंद हों। सत्याग्रह संघ से जुड़े दोनों युवकों ने प्रण लिया है कि वे आगामी चुनाव से पहले लोगों को आगाह करना चाहते हैं कि वह नेताओं के छलावे भरे वादों से भ्रमित नहीं हों। भरतपुर से निकले युवा आज कोटा पहुंचे और कलेक्ट्री पर अपना संदेश लोगों तक पहुंचाया। दोनों ने यहां कलक्टर को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।

ये भी है युवकों की मांग
डेमो
- फोटो : डेमो
युवाओं की मांग है कि चुनाव के घोषणा पत्र में झूठे वादे करने वाले नेताओं से स्टांप पर लिखवाया जाए और वादे पूरे नहीं होने पर उनके खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया जाए। यहीं नहीं देश में किसान और गौ माता को लेकर चल रही राजनीति भी बंद हो।
सत्याग्रह संघ के संरक्षक दीपक पांडेय, प्रदेशाध्यक्ष आशीष लोधा ने बताया कि यह यात्रा पहले मध्यप्रदेश में निकाली गई थी, इसके बाद अब राजस्थान में इसे निकाला जा रहा है। भरतपुर से कोटा और अब यह यात्रा उदयपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि उनका मकसद आमजन को जागरूक करना है।