{"_id":"5946643d4f1c1b22628b48cc","slug":"rajasthan-will-receiveaward-tomorrow-for-transparency-in-mnrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में पारदर्शिता के लिए राजस्थान को कल मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में पारदर्शिता के लिए राजस्थान को कल मिलेगा पुरस्कार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा
- फोटो : demo pic
महात्मा गांधी नरेगा योजना को पारदर्शिता व जिम्मेदारी से लागू करने पर राजस्थान को सोमवार को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिलेगा। इसके साथ ही कोटा व टोंक जिले की पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बगड़वा को मनरेगा योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सोमवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित मनरेगा सम्मेलन में दिया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी, मनरेगा आयुक्त मनीष चौहान, कोटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुगल किशोर मीना व ग्राम पंचायत बगड़वा के सरपंच प्राप्त करेंगे।