Rajasthan Weather Update: सितंबर में मानसून रहेगा मेहरबान, आज 10 से अधिक जिलों में बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने 13 से 15 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं आज 10 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में एक बार फिर मानसून मेहरबान है। रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। श्रीगंगानगर में 34.0 मिमी और बांसवाड़ा के जगपुरा में तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई। वहीं जयपुर में भी बारिश की संभावना है।
राजधानी जयपुर में कभी तेज धूप और गर्मी तो कभी बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार शाम तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकतर भागों में अगले चार-पांच दिन हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 13 से 15 सितंबर के दौरान कोटा, जयपुर, उदयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में आगामी तीन से चार दिन मेघ मेहरबान रहेंगे। सोमवार को प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना है।
सोमवार को जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।