Rajasthan Weather Update: आज 16 जिलों में बरसेंगे बादल, जालोर में ऑरेंज अलर्ट, जानिए मौसम का हाल
राजस्थान में बारिश ने कहर बरपा दिया है। कई शहरों में बाढ़ के हालात हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर संभाग में आज भी बादल बरसेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही और प्रतापगढ़ में येलो अलर्ट और जालोर में ऑरेंज अलर्ट है।
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। इसके अलावा जयपुर, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़, जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में गुरुवार से बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने का अनुमान है।
माउंट आबू में 39 एमएम बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भी भारी बारिश दर्ज नहीं की गई है। पूर्वी राज में सर्वाधिक माउंट आबू 39 एमएम, पश्चिमी राजस्थान में मकराना, नागौर में 40 एमएम बारिश हुई है।
इस बीच राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग में बाढ़ के कारण हालात ज्यादा खराब हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी है। अब चार हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।