फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update rain alert in 13 districts

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 13 जिलों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

Sun, 07 Aug 2022 02:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 07 Aug 2022 02:11 PM IST
सार

प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को जमकर बारिश हुई। भीलवाड़ा के कछोला में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं आज भी कई जिलों में जमकर मेघ बरसेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update rain alert in 13 districts
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान पर मानसून मेहरबान है। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई। रविवार को भी कई जिलों में जमकर मेघ बरसेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में बारिश होगी। इसके अलावा बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में बरसात होने की संभावना है। जिनमें से 13 जिलों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। दक्षिणी जिलों में भारी की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार को भी अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, राजसमंद, उदयपुर और पाली जिले में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बूंदी, कोटा, प्रतापगगढ़, सिरोही, टोंक, नागौर, जोधपुर और जालोर जिलों के कुछ इलाकों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ हल्की बरसात की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भीलवाड़ा के कछोला में सबसे अधिक हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश भीलवाड़ा के कछोला में हुई। कछोला में 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद अलवर के सोडावास में 110 मिमी, भरतपुर के डीग में 80 मिमी, कोटा हवाई अड्डे पर 70 मिमी, बूंदी के नैनवां और वनस्थली में 60-60 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed