फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update cold wave alert in many cities of state

Rajasthan: प्रदेश में शीतलहर का सितम, माउंट आबू में पारा जीरो पर लुढ़का, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Fri, 23 Dec 2022 02:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 23 Dec 2022 02:53 PM IST
सार

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने ंकी संभावना जताई है। इसके साथ ही प्रदेश में अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update cold wave alert in many cities of state
माउंट आबू में बर्फ जमी - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में शीतलहर से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। शेखावाटी अंचल में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में फतेहपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और आस-पास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में गुरुवार को सर्द हवाओं ने लोगों को खूब सताया।शीतलहर के कारण ठिठुरन बरकरार है। गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ चूरू, झुंझुनू में कोहरे के कारण यहां लोगों को रात के साथ ही दिन में भी अब गलन भरी सर्दी से कंपकपी छूटने लगी है। वहीं माउंट आबू में करीब 17 दिन बाद पारा शून्य पर लुढ़क गया है। इस कारण मैदानी क्षेत्र, गाड़ियों और घास पर बर्फ जमी नजर आई। बीकानेर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भी घना कोहरा रहा। 

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान चूरू में 4.2 डिग्री सेल्सियस और श्रीगंगानगर में सबसे कम अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार-पांच दिनों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। बीकानेर संभाग में अभी भी आगामी 24 घंटों के दौरान मध्यम से घना कोहरा और दर्ज होने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भागों में आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने से शीतलहर दर्ज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed