फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Monsoon Take Farewell Winter Will Increase

Rajasthan Weather: मानसून विदाई की ओर, इस तारीख से होगी सर्दी की शुरुआत, तापमान में गिरावट, बारिश का दौर थमा

Tue, 27 Sep 2022 06:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Sep 2022 06:30 PM IST
सार

राजस्थान में मौसम जानकारों के मुताबिक, बीते दिन भरतपुर और अलवर जिले में बारिश हुई। अब अक्टूबर के पहले हफ्ते में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर थम जाएगा। वहीं, आगामी पांच अक्टूबर को मानसून विदाई लेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Monsoon Take Farewell Winter Will Increase
मानसून विदाई की ओर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान का मानसून अब विदाई की ओर जाता दिख रहा है। लगातार अच्छी बारिश के बाद अब पश्चिमी राजस्थान में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पूर्वी की तुलना में पश्चिमी राजस्थान में औसत के मुकाबले अधिक बारिश हुई है।

विज्ञापन


मौसम के जानकारों के मुताबिक, बीते दिन भरतपुर और अलवर जिले में बारिश हुई है। इसके अलावा प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि 5 अक्टूबर को पूरे राजस्थान में मानसून विदाई ले लेगा।
विज्ञापन


तापमान में गिरावट, बारिश का दौर थमा...
राजस्थान में हालांकि अब ज्यादातर जिलों में बारिश बंद हो गई है। लेकिन बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान में गिरावट है। कई जिलों में मौसम में ठंडक घुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद पाकिस्तान, गुजरात से लगते हिस्से में एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से राज्य में अब वापस वेस्टर्न विंड (पश्चिमी हवा) का प्रभाव बढ़ने लगेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।


जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम...
राजस्थान में आने वाले दिनों की बात करें तो तीन चार दिन पूर्वी राजस्थान में केवल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अब तक 592.5एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 37 फीसदी ज्यादा है। अब कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। अक्टूबर के पहले सप्ताह में इसका असर देखने को मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed