{"_id":"60d75eb18ebc3e09ca01ded6","slug":"rajasthan-unlock-3-rajasthan-unlock-guidelines-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : राजस्थान सरकार ने दी कोरोना प्रतिबंधों में ढील, जानिए नए दिशानिर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : राजस्थान सरकार ने दी कोरोना प्रतिबंधों में ढील, जानिए नए दिशानिर्देश
Sun, 27 Jun 2021 01:49 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:49 AM IST
सार
जिन कार्यालयों में कम से कम 60 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली खुराक मिली है, उन्हें 100 फीसदी कार्यबल के साथ खोलने की अनुमति है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत
विस्तार
राजस्थान में कोरोना के मामले घटने के बाद सरकार ने 28 जून की सुबह 5 बजे से प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 25 या अधिक कर्मचारियों वाले कार्यालय 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोलने की अनुमति होगी। जिन कार्यालयों में कम से कम 60 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली खुराक मिली है, उन्हें 100 फीसदी कार्यबल के साथ खोलने की अनुमति है।
विज्ञापन
सभी धार्मिक स्थलों को सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा क्लबों में बाहरी खेल गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी जबकि टीकाकरण वाले लोगों के लिए इनडोर खेल गतिविधियों की अनुमति होगी। जिम और रेस्टोरेंट जिन्होंने अपने कम से कम 60 फीसदी कर्मचारियों को टीका लगाया है, उन्हें 3 अतिरिक्त घंटों के लिए खोलने की अनुमति दी जाएगी। पार्क सुबह 5 से 8 बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 141 नS मामले, पांच और मौत
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को 141 नए मामले सामने आए जबकि प्रदेश में इसी अवधि में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग ने इसकी जानकारी दी। चिकित्सा विभाग के शनिवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 141 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस दौरान प्रदेश में संक्रमण से पांच और रोगियों की मौत हो गयी, जिसके बाद राज्य में इस संक्रमण से अब तक 8910 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में 170 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब राज्य में 1839 संक्रमित उपचाराधीन हैं।