{"_id":"5922942c4f1c1b3e6a5367b3","slug":"rajasthan-university-again-is-likely-to-suffer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक प्रकरण: पहले हुआ हंगामा, अब कोर्ट जाएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक प्रकरण: पहले हुआ हंगामा, अब कोर्ट जाएंगे छात्र
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : फाइल फोटो
राजस्थान विवि में पेपर लीक मामले में सोमवार को एक बार फिर से हंगामे के आसार है। पेपर लीक होने के बाद बी.कॉम के पांच पेपर विवि प्रशासन ने निरस्त कर उनकी नई तिथियां घोषित कर दी थी। सोमवार को एक बार फिर छात्र बड़ी संख्या में विवि में जमा हुआ और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। विवि प्रशासन ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को फिर से बात करने के लिए बुलाया था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विवि की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रशासन निरस्त किए गए पेपर दोबारा करवाएगा। जहां तक बात इनकी तिथि की है वो एक बार जारी कर दी गई, उसके बाद उनमें से छात्रों की मांग के मुताबिक बदलाव कर दिया गया है। अब एक बार फिर से किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। छात्रों से बात कर समझाइश की जाएगी। इन परीक्षाओं का परिणाम 30 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।
उधर छात्रों की मांग है कि विवि अपने इस निर्णय को वापिस ले। छात्र कुलपति सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि विवि को उन केंद्रों पर ही परीक्षा निरस्त करनी चाहिए जहां पेपर लीक हुए हैं। सभी छात्रों के पेपर निरस्त करना गलत है। एक तरफ विवि ने किसी भी तरह के बदलाव से मना कर दिया है तो वहीं छात्र भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। छात्रों का कहना है कि विवि के साथ वार्ता सफल नहीं रही है। अब छात्र कोर्ट जाकर अपनी गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विवि की ओर से दी गई नई तिथियों को लेकर छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया था। इसी विरोध के तहत शुक्रवार को विवि में भारी हंगामा भी हुआ था, पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई थी। करीब 15 छात्रों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भी भेजा गया है।